फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल के लिए निकलीं कक्षा सात की तीन छात्राएं लापता

Wed, 11 Feb 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं कक्षा की तीन छात्राएं लापता हो गईं। तीनों छात्राएं सोमवार सुबह स्कूल ड्रेस पहनकर घर से निकली थीं, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं। बाद में पता चला कि वे भगत सिंह पार्क के पास एक कैफे में पार्टी करने गई थीं, जहां से वे घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में विपन कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह एक मेटल फैक्ट्री में काम करती हैं और उनके दो बच्चे हैं। उनकी 12 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल जगाधरी में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। वह रोजाना अपनी 13-13 वर्षीय दो सहेलियों के साथ स्कूल जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी तीनों सहेलियां स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटीं। लंबे इंतजार के बाद परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की और रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि तीनों छात्राएं स्कूल जाने की बजाय भगत सिंह पार्क के पास स्थित कैफे में पार्टी करने गई थीं और वहीं से लापता हो गईं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बेटी का हुलिया भी बताया है। उसके अनुसार बेटी का रंग गोरा, शरीर लंबूतरा और कद करीब 4 फुट 6 इंच है। वह घर से जाते समय स्कूल की मेहरून रंग की ड्रेस, सफेद सलवार और काले जूते पहने हुए थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से तीनों की तलाश कर रही है। साथ ही कैफे व पार्क क्षेत्र में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें