फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों से चोरी की तीन बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक आरोपी पर पहले नौ मामले दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

सेल के इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहपुर नहर पुल से होते हुए दो युवक चोरी की बाइक को बेचने के लिए यूपी जाएंगें। उप निरीक्षक अनिल राणा, धर्मपाल, कमल, रविंद्र लाभ सिंह की टीम ने नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाइक पर दो युवक आते दिखे। टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो उनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान कांसापुर की शिवपुरी-बी कॉलोनी निवासी विशाल व सोनू के तौर पर हुई। दोनों आपस में दोस्त हैं। आरोपी विशाल पर पहले नौ मामले दर्ज है। अब चोरी करने में उसने अपने दोस्त को शामिल कर लिया। एक आरोपी आने जाने वालों पर नजर रखता था, जबकि दूसरा आरोपी बाइक चोरी कर फरार हो जाता था। रमेश राणा ने बताया कि आरोपियों ने नेहरू पार्क के मुख्य गेट से छह अक्तूबर को सुबह के समय बाइक चोरी की थी। दूसरी बाइक उन्होंने दामला टोल टैक्स के पास से मई 2021 में चुराई थी। आरोपियों से जो तीसरी बाइक बरामद हुई है उसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें