फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आरोपी से चोरी की तीन बाइक बरामद

Mon, 13 May 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इंचार्ज सुखविंद्र राणा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक को बेचने के लिए कचरा प्लांट जगाधरी होता हुआ उत्तर प्रदेश की तरफ जाएगा। इस सूचना पर टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक को रूकने का इशारा किया तो आरोपी युवक बाइक को वापस मोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसे बाइक के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पूछताछ पर आरोपी की पहचान तलाकौर गांव निवासी नीरज के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह बाइक चार मई को थाना सेक्टर-17 हुडा क्षेत्र से चोरी की थी। आरोपी से चोरी की तीन बाइक बरामद की। उसने छछरौली सब्जी मंडी से 24 अप्रैल को एक बाइक चोरी की थी। आरोपी पर पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें