फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राष्ट्रस्तरीय तलवारबाजी स्पर्धा में प्रतिभा दिखाएंगे तीन खिलाड़ी

Fri, 25 Sep 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
फेंसिंग नर्सरी के लिए चयनित ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवधर की फेंसिंग स्पोर्ट्स नर्सरी के तीन खिलाड़ी राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू में करवाई जा रही है। इस 14वीं मिनी व 8वीं चाइल्ड नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 23 से 27 सितंबर तक करवाई जा रही है।
विद्यालय की फेंसिंग नर्सरी के खिलाड़ी यश ठाकुर, अभय सिंह रोहिला और प्रणव रोहिला अंडर-12 वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। तीनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। कोच मधु ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि तीनों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और जिले का प्रतिनिधित्व करना खिलाड़ियों के साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की नर्सरी में खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें