फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो पक्षों की झड़प में तीन को लगी गोली, 15 अन्य घायल

Mon, 29 Sep 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में परिजन के बयान लेते  पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जठलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की से दुष्कर्म के आरोपी व पीड़ित पक्ष में शनिवार की रात झड़प हो गई। एक पक्ष की ओर से गोलियां भी चलीं। इनमें एक नाबालिग, महिला सहित तीन लोगों को गोली लगी। दोनों पक्ष के बीच चले डंडे व ईंट-पत्थर में 15 लोगों को चोटें भी आईं। पुलिस ने रात में गांव के कई घरों की तलाशी ली। पुलिस डंडे व अन्य हथियार बरामद कर 10 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात है।

एक पक्ष के लोगों का कहना है कि गांव में पड़ोस के फरमान ने उनके परिवार की लड़की से दुष्कर्म किया था। मामले में फरमान जेल गया था। बाबाद दोनों पक्षों में पंचायत के जरिये समझौता हो गया था। कुछ दिन पहले ही फरमान जेल से बाहर आया। उसके बाद से वह लगातार उनके परिवार को धमका रहा था। इसी रंजिश में फरमान व उसके परिवार व अन्य लोगों ने यह हमला किया।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष का कहना है कि यह हमला तसव्वुर पक्ष के लोगों ने उन पर किया। इसमें उनके परिवार से सरीना, फरमान, जाहिर, वाजिद, इस्लाम, ताहीद व साजिद को चोटे आई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षाें में पंचायत में हुए फैसले का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, तब एक पक्ष ने एतराज जताया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी खूनी झड़प में बदल गई।

वहीं तसव्वुर ने बताया कि शनिवार रात साढ़े नौ बजे परिवार के सदस्यों के साथ बैठक में थे। इस दौरान फरमान के परिवार के सदस्यों सहित करीब 20 लोगों ने उन पर डंडों, तलवारों व गंडासी से हमला कर दिया। कुछ हमलावर घर की छत पर चढ़ गए, जहां से उन्होंने फायरिंग की। तसव्वुर ने बताया कि उसके भाई भूरा व भाभी महमूद के पेट में और ताऊ के 16 वर्षीय बेटे को जांघ में गोली लगी।

इनमें भूरा व भाभी महमूद को यमुनानगर सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं ताऊ का बेटा यमुनानगर सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। तसव्वुर ने बताया कि डंडों, गंडासियों व अन्य हथियारों से किए हमले में उसके पिता ताहिर, सनोवर, अनवर हसन, शाहरुण व सनवर को भी चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दूसरे पक्ष से सरीना, फरमान, जाहिर, वाजिद, इस्लाम, ताहीद व साजिद को चोटें आईं।

पुलिस ने तसव्वर की शिकायत पर गांव के 17 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें फरमान, सलमान, ईकराम, मेहरबान, हारुण, सारुण, बाजील, जहीर, साबीर, लालू, मुकर्रम, तसव्वर, शमीम, गुलफान, वाजीद, ईरशाद, और नौशाद का नाम शामिल है।
विज्ञापन

घटना का पता लगने पर पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से पूछताछ कर घरों की तलाशी ली गई। गांव में रात से पुलिस बल तैनात है। अभी गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है। तसव्वर की शिकायत पर गांव के 17 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। -संदीप कुमार, प्रभारी, थाना जठलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें