यमुनानगर। गांव मंडोली स्थित साईं धर्मकांटा के दफ्तर में घुसकर तीन युवकों ने ऑपरेटर से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने ऑपरेटर की शिकायत पर तीनों आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मंडोली निवासी अमनदीप सिंह ने बताया कि उनका गांव के पास ही साईं धर्मकांटा है। यहां अमरिंद्र कुमार ऑपरेटर है। सात अक्टूबर की सुबह दस बजे गांव के मलखान, आरिफ व फरमान ने धर्मकांटे के दफ्तर में घुसकर ऑपरेटर अमरिंद्र को पीटना शुरू कर दिया। बाद में वह अमरिंद्र को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।