फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: यमुनानगर में डेंगू का कहर, तीन मरीजों की PGI चंडीगढ़ में मौत, सात नए मरीज मिले

Tue, 06 Dec 2022 06:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर में अब तक डेंगू से चार लोगों की जान जा चुकी है। डेंगू की रिपोर्ट मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के पास आई। तीन मरीजों की मौत दो से तीन सप्ताह पहले पीजीआई में हो चुकी है। 
विज्ञापन
घरों में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर जिले में डेंगू से तीन मरीजों की मौत हुई है। इन तीनों मरीजों का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। इनकी डेंगू की रिपोर्ट मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के पास आई। जिसके बाद तीनों की डेंगू से मौत की पुष्टि की गई। तीनों मरने वाले लोग सेक्टर-17, खारवन व साढौरा के रहने वाले हैं। अब जिले में डेंगू से मरने वाले मरीजों की संख्या चार हो गई है।

विज्ञापन


इससे पहले थाना छप्पर एरिया में एक मौत हुई थी। वहीं, मंगलवार को जिले में डेंगू के सात नए केस मिले हैं। इसी के साथ ही डेंगू के अब तक मिले मरीजों की संख्या 899 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की डेंगू पर नियंत्रण पाने की सारी तैयारियां बौनी साबित हो रही हैं।

जिस कारण डेंगू पर कंट्रोल नहीं पाया जा रहा। राहत की बात यह है कि इस माह में डेंगू के केस में कुछ कमी आई है। जहां डेंगू का केस मिलता है वहां स्वास्थ्य विभाग मरीज के अलावा आसपास के घरों में भी फॉगिंग करवा रहा है, परंतु कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन


मंगलवार को जांच के दौरान 15 घरों में मच्छर का लारवा मिला। जिन्हें विभाग की तरफ से नोटिस थमाया गया। अब तक 3628 लोगों के घरों में लारवा मिलने पर लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। एक दिन में 5139 घरों में जाकर जांच की गई। इस दौरान डेंगू के संदिग्ध 44 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए।

सवा दो लाख घरों में हुआ रैपिड फीवर सर्वे
स्वास्थ्य विभाग की टीम अब अब तक 225217 घरों में जाकर रैपिड फीवर सर्वे कर चुकी है। 32480 घरों में जाकर जांच की जा चुकी है। शहरी क्षेत्र में 2017 व ग्रामीण क्षेत्र में 3062 घरों में सर्वे किया गया। शहरी क्षेत्र से 33 लोगों के खून के सैंपल लिए गए। वहीं, डेंगू की जांच के लिए अब तक 5803 सैंपल लिए जा चुके हैं।

तीन लोगों की मौत हुई हैः सुशीला सैनी
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू से तीन लोगों की मौत होने की रिपोर्ट आई है। इनकी मौत दो से तीन सप्ताह पहले पीजीआई में हो चुकी है। अब तक चार मौत डेंगू से हो चुकी है। सात नए केस मंगलवार को मिले हैं। डेंगू होने पर तेज बुखार, बहुत तेज सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी आना और चक्कर आने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें