फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उपजिला नागरिक अस्पताल में गायनी के चार में से तीन पद रिक्त

Tue, 05 Aug 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
उपजिला अस्पताल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। उपजिला नागरिक अस्पताल में लंबे समय से एक ही गायनोलॉजिस्ट हैं। केवल एक ही गायनी के सहारे प्रतिदिन 15 से 20 प्रसव हो रहे हैं। अस्पताल में गायनी के चार स्वीकृत पद हैं, जिसमें से एक ही चिकित्सक है और तीन पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में अस्पताल को प्राइवेट पैनेल पर प्रसव करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रात को निजी अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञों को बुलाना पड़ता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3500 रुपये प्रसव के लिए दिए जाते हैं। इसके पांच गायनी पैनल पर हैं। उपजिला अस्पताल में जुलाई में कुल 496 प्रसव किए गए हैं। जिसमें से 245 प्रसव में ऑपरेशन करना पड़ा। अस्पताल की ओर से गायनी की नियुक्ति के लिए निदेशालय से कई बार मांग की है, लेकिन नियुक्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें