फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के तीन नए केस मिले, एक हुआ ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को जिले में तीन कोरोना संक्रमित केस सामने आए। जबकि एक व्यक्ति कोरोना को हराकर ठीक हुआ। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.45 प्रतिशत हो गया है। जिले में कुल आबादी का 51.12 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 30689 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 30216 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सरकार द्वारा जारी कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन का पालन करें। कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 18 सक्रिय केस हैं। इनमें से सात लोग घर पर व 11 लोग अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 614500 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 579419 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 310 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें