फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चरस के साथ तीन नाबालिग लड़कियां और युवक गिरफ्तार

Sat, 14 Sep 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए-वन की टीम ने ट्रेन में चरस लेकर आए युवक और तीन नाबालिग लड़कियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर आरोपियों से 33,900 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी बिहार के बेतिया का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया है। जबकि तीनों नाबालिग लड़कियों को प्रिसिंपल जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया। जहां से उन्हें बाल सुधार गृह करनाल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए एक प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक तीन नाबालिग लड़कियों के साथ ट्रेन से अवैध नशीला पदार्थ लेकर आ रहा हैं। सूचना पर टीम ने रेलवे स्टेशन चौक के नजदीक से तीनों नाबालिग लड़कियों और एक युवक को काबू कर लिया। आरोपी युवक की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के शहर बेतिया के शिवा घाट टंगरिया निवासी राजबाली के रूप में हुई। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में महिला पुलिस की मदद से आरोपियों की तलाशी ली गई तो तीनों नाबालिग लड़कियों के बैग से पांच-पांच किलो चरस मिली। वहीं आरोपी युवक राजबाली के बैग से 18,900 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर तीनों नाबालिग लड़कियों को प्रिंसिपल जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया। जबकि आरोपी राजबाली को अदालत में पेश किया गया। इंचार्ज यादविंद्र ने बताया कि तीन लड़कियां से नशीले पदार्थों की सप्लाई के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि ये लोग पहले भी चरस की तस्करी करते थे। पहले थोड़ी मात्रा में चरस सप्लाई करते थे, लेकिन अब उन्होंने बड़े पैमाने पर चरस सप्लाई करने का धंधा शुरू कर दिया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी चरस को बिहार से लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें