संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खंड के गांव रामपुर चोली में 97 हजार रुपये लूट का मामला में स्पेशल सेल पुलिस टीम ने लूट की वारदात में शामिल तीनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
थाना प्रभारी रायसिंह ने बताया केस की जांच जिले की स्पेशल सेल की पुलिस टीम कर रही थी। तीनों नाबालिग नशा करने के आदि थे। एक आरोपी के दादा दादी की पेंशन चोली डाकघर ब्रांच में आई थी, जिसका उक्त आरोपी को पता था। उसने अपने दोस्तों को साथ लेकर योजना बनाई और दोपहर में डंडा लेकर ब्रांच पोस्ट कर्मचारी के सिर में डंडों से हमला कर 97 हजार रुपये कैश लूटकर फरार हो गए थे।
पुलिस को महेश शर्मा फरीदाबाद ने दी शिकायत में बताया था कि वह चोली डाकघर में एबीपीएम के पद पर कार्यरत हैं। वह शुक्रवार की दोपहर बिलासपुर मेन डाकघर से एक लाख रुपये की राशि पेंशन आदि के लिए लेकर चोली डाकघर ब्रांच में पहुंच गया था। जैसे ही वह चोली डाकघर में पहुंचा और अपनी ब्रांच में बैठा था उसने एक बुजुर्ग की बुढ़ापा पेंशन के तीन हजार रुपये दे दिए थे।
उसी समय बाइक पर तीन नकाबपोश आए और रुपये का बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने एबीपीएम महेश शर्मा के सिर में डंडा मारकर उसके घायल कर रुपयों वाला बैग लेकर भागने में कामयाब हो गए। सूचना पर बिलासपुर एसएचओ राय सिंह रंजीतपुर चौकी प्रभारी रमन चंदेल मौके पर पहुंचे थे। बाद में मामले की जांच स्पेशल सेल पुलिस टीम ने की। पुलिस ने एक आरोपी बनकट व दो आरोपी चोली गांव के गिरफ्तार किए हैं।