फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाबालिग समेत तीन लड़कियां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों से नाबालिग समेत तीन लड़कियां लापता हो गई। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुराना हमीदा की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसकी दवा चल रहीहै। 28 अक्तूबर की रात को वह कहीं चली गई। अपने स्तर पर उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने सभी परिचितों व रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं एक गांव निवासी व्यक्ति ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सहारनपुर के एक गांव निवासी उसके साले की 18 वर्षीय लड़की उसके पास 20 दिन से रह रही थी। देर शाम वह बिना बताए घर से कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर उसका पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें