फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन दोस्तों पर किया रॉड से हमला

Tue, 24 Feb 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बूड़िया के तेलीयान मोहल्ला स्थित डेयरी पर दूध लेने गए तीन दोस्तों पर बाइक सवार युवकों नेरॉड से हमला कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में बूड़िया निवासी अनिकेत ने बताया कि वह रविवार देर शाम दोस्त शुभम और उमेश कुमार के साथ बूड़िया स्थित गाबा डेयरी पर दूध लेने गया था। इसी दौरान सात-आठ बाइक पर सवार होकर कमल, तैयब, रिहान उर्फ शाका, साहिल और राजा अपने करीब 10 साथियों के साथ पहुंचे। आरोपियों ने तीनों दोस्तों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें