फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्रिकेट खेल रहे तीन दोस्तों पर कटर से हमला

Tue, 16 Jan 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। पुराना हमीदा लक्कड़ मंडी के पास क्रिकेट खेल रहे तीन दोस्तों पर कुछ युवकों ने कटर से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच युवकों को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुराना हमीदा निवासी इंद्रजीत उर्फ गोलू ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे वह लक्कड़ मंडी में क्रिकेट खेल रहा था। जहां पर पुराना हमीदा निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरमीत, विशाल उर्फ टिड्डी व अन्य लड़के भी उसके साथ खेल रहे थे। तभी वहां पर बाइक व बुलेट पर बिल्ला, दानिश, डमडम, सागर व कैंबो व दो-तीन अन्य युवक हाथों में डंडे-बिंडे लेकर पहुंचे। आते ही आरोपियों ने उस पर हमला कद यया। जब उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरमीत, विशाल ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी दानिश ने अपनी जेब से कटर निकालकर उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। मारपीट में गुरप्रीत व विशाल को भी चोटें आई। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी वहां से उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में व्यक्ति घायल, पांच पर केस
छछरौली। गांव कोट मुस्तरका में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने परिवार के चार लोगों को नामजद करते हुए पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव कोट मुस्तरका निवासी कर्म सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 11 जनवरी को गांव के ही गुलाब सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर आरोपी ने अपने पिता मायाराम, बहन दिपी, मां व चार-पांच अन्य के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसे जाति सूचक शब्द कहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें