फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जन्मदिन पार्टी मना रहे तीन दोस्तों पर हमला किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जन्मदिन की पार्टी मना रहे तीन दोस्तों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने इस दौरान एक युवक के सिर में बीयर की बोतल मारकर फोड़ दी। वहीं, ईंटों फेंककर उन्हें घायल कर दिया और बाइक तोड़ दी। पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



प्रोफेसर कॉलोनी निवासी तरुण मेहरा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह दिसंबर को उसका जन्मदिन था। उसकी पार्टी के लिए शाम सात बजे वह गोबिंदपुरी रोड पर अपने दोस्त गौरव, हरिओम व अन्य के साथ पार्टी कर रहा था। तभी छोटी लाइन निवासी मनी मेहरा उनके पास आया। वह नशे में था। आरोपी यहां आते ही उसके दोस्त गौरव के साथ गाली गलौज करने लगा। उसने उनका बीच बचाव किया।
तभी आरोपी मनी का भाई मोहित अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाइक पर आया। वह भी गाली गलौज करने लगे। उसका हरिओम ने विरोध किया तो आरोपी मनी ने बीयर की बोतल उसके सिर में दे मारी। जिसके बाद आरोपियों ने बाइकों में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनपर ईंटें फेंकी। जिसमें वह भी घायल हो गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें