फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यौनशोषण, ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी की तीन प्राथमिकी दर्ज

Fri, 23 Jan 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में कहीं युवती को शादी के नाम पर सालों तक डराया-धमकाया गया, तो कहीं नाबालिग गर्भवती होने के बाद इंसाफ की चौखट तक पहुंची। वहीं स्कूल से लौटती छात्राओं के साथ सरेआम हुई अभद्रता की गई। तीनों मामलों में महिला थाना व स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में एक 28 वर्षीय युवती ने महिला थाना में शिकायत दी कि वर्ष 2019 में उसने अमर मार्केट स्थित स्टार जिम ज्वाइन किया था। यहां ससौली निवासी संजीव संसरवाल जिम ट्रेनर था, जिससे उसकी बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि युवक ने कन्हैया साहिब चौक के पास अपने कमरे में बुलाकर उसे दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का दबाव बनाने लगा। मना करने पर धमकियां देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में वह नौकरी के लिए पुणे चली गई, लेकिन आरोपी ने वहां का पता निकाल लिया। वह उसके कार्यालय में पहुंच गया और वहां भी हंगामा किया। आरोप है कि कई बार उसने पुणे में ही युवती को अपने पास रखा और जबरन संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि जब पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिवार को लगी तो उन्होंने कहीं और शादी तय करने की कोशिश की। इसकी भनक लगते ही आरोपी ने वहां भी फोन कर धमकियां देनी शुरू कर दीं। लगातार बढ़ते दबाव से परेशान होकर युवती ने आखिरकार महिला थाना पुलिस में शिकायत दी।

दूसरे मामले में 15 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ पानीपत में रहती है। 15 जनवरी को वह अपने माता-पिता के साथ सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव आई हुई थी। इसी दौरान पेट दर्द होने पर उसे इलाज के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच के दौरान पता चला कि किशोरी गर्भवती है और अस्पताल में ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
पूछताछ में किशोरी ने अपनी मां को बताया कि पानीपत में उनके मकान के पास रहने वाला गोलू कुमार उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय से शारीरिक संबंध बनाता रहा। गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने जीरो प्राथमिकी दर्ज कर मामला पानीपत पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन


तीसरे मामले व्यासपुर के राजकीय स्कूल में पढ़ने वाली 12 वर्षीय किशोरी और उसकी सहेली छुट्टी के बाद ऑटो में बैठ रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनके साथ अभद्रता की और गलत इशारे किए। दोनों छात्राएं ऑटो में बैठकर निकल गईं, लेकिन युवक उनका पीछा करते रहे। ऑटो चालक गुरविंद्र ने विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की। किसी तरह चालक दोनों बच्चियों को सुरक्षित घर लेकर पहुंचा। महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें