यमुनानगर। थापर कॉलोनी में कहासुनी होने पर मां-बेटे ने दंपती समेत परिवार के तीन लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कुरुक्षेत्र के लाडवा के छापरा गांव निवासी विनित ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी शिफाली व मां संगीता के साथ थापर कॉलोनी आया था। यहां उसकी अनुज भल्ला व उसकी मां अनिता भल्ला के साथ कहासुनी हो गई। आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट शुरू कर दी। इससे वह तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें आरोपियों से छुड़वाया। संवाद