जगाधरी। सप्ताह का दूसरा समाधान शिविर वीरवार को सीटीएम पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में लगा। इस दौरान शिविर में कुल तीन लोगों ने शिकायतें रखी। तीनों शिकायतें में से किसी का समाधान नहीं हो पाया। इस दौरान मॉडल टाउन निवासी धर्म नारायण ने नाले की सफाई करने की समस्या रखी। लल्हाड़ी कलां निवासी बलजिंद्र सिंह ने सोम नदी के लिए आए पत्थरों की जांच करवाने की मांग। सीटीएम पीयूष गुप्ता ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सीटीएम ने कहा कि शिविर में आने वाले लोगों की शिकायतों व समस्याओं के समाधान के प्रति बिल्कुल भी कोताही न बरते। समस्याओं का तुरंत समाधान करवाएं। संवाद