व्यासपुर। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने वीरवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान शिविर में कुल तीन शिकायतें आईं। इसमें से एक का मौके पर समाधान कर दिया गया और दो संबंधित विभाग को भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है। वीरवार को आयोजित शिविर में परिवार पहचान पत्र, बिजली, राशन कार्ड तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित 3 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही समाधान किया गया जबकि दो शिकायतें संबंधित विभाग को निपटान हेतु भेजी गई।