फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन भाइयों ने अपहरण कर किया दुष्कर्म, फिर डेढ़ लाख में बेच कराई वेश्यावृत्ति

Sat, 29 Jun 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बहन से लड़ाई होने के बाद आत्महत्या करने जा रही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित एक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती को तीन भाइयों ने अपहरण कर पहले उसके साथ खुद दुष्कर्म किया। बाद में उसे शहर के पुराना हमीदा कॉलोनी में एक यू ट्यूबर महिला को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। जहां आरोपी महिला ने उसे नशीली गोलियां खिलाकर उससे देह व्यापार करवाया।
विज्ञापन

पीड़िता ने अपने भाई को फोन कर सारी घटना के बारे में बताया। पीड़िता के भाई ने मौके पर पहुंचकर उसे आरोपी महिला से चुंगल से मुक्त करवा गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। शहर पुलिस ने मामले में महिला व तीनों आरोपी भाइयों समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी महिला पर पहले भी धोखाधड़ी व ब्लैकमेलिंग के मामले दर्ज हैं।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच जून को उसका अपनी छोटी बहन के साथ घर के काम को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह उससे लड़ाई करके सुसाइड करने के लिए घर से निकल गई। दोपहर एक बजे वह घंटा चौक के पास खड़ी थी। तभी उसके पास सहारनपुर के हबीबगढ़ निवासी आसिफ व कासिम आए। आरोपियों ने उसे जूस पिलाया। जिसके बाद आरोपी उसे थ्री व्हीलर में बिठाकर एक कमरे में लेकर आए। जूस पीने के थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गई। कमरे में आरोपियों का भाई आमीर पहले से मौजूद था। आरोपियों ने उसे तीन दिन उस कमरे में रखा। जहां तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी अपनी भतीजी आफरीन के साथ मिलकर उसे एक कार में बैठाकर यमुनानगर के पुराना हमीदा में लेकर आए। जहां आरोपी ने उसे आफरीन के भाई हमीदा निवासी अदनान के कमरे पर रखा। यहां वह तीन दिन रही। इसके बाद आरोपियों ने उसे पुराना हमीदा निवासी महिला यू ट्यूबर शबा खान को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। आरोप है कि आरोपी महिला ने उसे नशीली गोलियों खिलाकर उससे देह व्यापार करवाने लगी। इस दौरान उसे होश नहीं रहता था।
आरोपी महिला ने उसकी जबरदस्ती वीडियो भी बनाई। जिसमें उससे कहलवाया गया कि वह यहां पर अपनी मर्जी से आई है और अपनी मर्जी से यह काम कर रही है। एक दिन उसने मौका पाकर अपने भाई को घटना के बारे में बताया और उस जगह की लोकेशन भी बताई। देर शाम उसका भाई उसके बताए पते पर पहुंच गया और उसे आरोपी महिला के चंगुल से मुक्त करवाया। जब वह उसे घर लेकर जाने लगा तो उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसका मेडिकल करवाया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले में युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें