फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय डूबे तीन लड़कों की मौत

Mon, 21 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फतेहगढ़ पुल के समीप पश्चिमी यमुना नहर में नहा रहे तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गई। इनमें दो लड़कों की पहचान नहीं हो पाई, वहीं तीसरे की पहचान बूड़िया के 15 वर्षीय पवन के रूप में हुई। पवन बूड़िया के राजकीय स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। थाना बूड़िया पुलिस पोस्टमार्टम के बाद पवन का शव परिजनों को सौंप दिया गया, वहीं अन्य दो मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
रविवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लड़के फतेहगढ़ पुल समीप पश्चिमी नहर में नहाते समय डूब गए हैं। थाना बूड़िया पुलिस ने मौके पर एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) व गोताखोर राजीव की टीम बुलाई। दोनों टीमों ने नहर में डूबे लड़कों की तलाश शुरू की। इसमें एक के बाद एक गोताखोर राजीव ने तीन लड़कों के शव नहर से निकाले।
विज्ञापन

इनमें एक की पहचान पवन (15) के रूप में की गई। मृतक पवन के पिता विरेंद्र चौधरी ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के भोजपुर से हैं और कई वर्षों से परिवार के साथ बूड़िया में किराये पर रह रहे हैं। वह फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। उनके तीन बेटों में पवन दूसरे नंबर का था। तीन बेटियां भी हैं।
रविवार को वह फैक्ट्री चले गए और पत्नी काम से बाहर गई थी। घर पर छह बच्चे थे। इनमें पवन घर पर किसी को बिना बताए चला गया, जिसका बाद में नहर से शव मिलने की सूचना मिली। पवन बूड़िया के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ पुल समीप पश्चिमी यमुना नहर में डूबे तीन लड़कों के शव मिले हैं। दो की पहचान नहीं हो पाई है। एक की पहचान होने पर पोस्टमार्टम बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। अन्य दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उनके शव मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए गए हैं। - एसआई जसविंद्र, जांच अधिकारी, थाना बूड़िया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें