फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 137 ग्राम स्मैक के साथ तीन काबू

Fri, 12 Sep 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए-2 टीम ने गांव मंडौली के पास कैल-कलानौर हाइवे से बाइक सवार तीन युवकों को 137.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अमन उर्फ रेसलर, मोहिन व हर्षदीप उर्फ गोलू के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईए-2 से एएसआई योगेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि उत्तरप्रदेश से तीन युवक नशीला पदार्थ लेकर कैल-कलानौर हाइवे से होते हुए यमुनानगर आएंगे। टीम ने गांव मंडौली के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद बाइक पर आए तीन युवक युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनसे स्मैक बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें