यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर व सेक्टर-17 थाना की पुलिस सट्टे की खाईवाली के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने से 13900 रुपये बरामद हुए। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना शहर यमुनानगर प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो लोग दशमेश कॉलोनी के पास सट्टा खाईवाली कर रहे हैं। पुलिस टीम ने दशमेश कालोनी निवासी नरेश व हंसराज को सट्टा खाईवाली करते पकड़ा। तलाशी में 8500 रुपये बरामद हुए। उधर, सेक्टर-17 थाना की पुलिस टीम ने जगाधरी की नई बस्ती निवासी शिवकुमार को सट्टे खाईवाली करते पकड़ा। तलाशी में उससे 5400 रुपए बरामद हुए। संवाद