फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन के जरिए ठगने वाले तीन गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2025 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर थाना की टीम ने सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन के जरिए ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों जिला पलवल के रहने वाले हैं। तीनों अलग-अलग दाे मामलों में पकड़े गए। एक मामले में गांव लखनाका निवासी सोहिल और दूसरे मामले में गांव लखनाका शोएब व गांव पहाड़पुर निवासी जुबैर गिरफ्तार हुए। तीनों ने शहर के लोगों से 65 हजार रुपये ठगे थे।
विज्ञापन

पहला मामला साइबर थाने में 26 सितंबर 2024 में दर्ज किया गया था। इसमें कृष्णा नगर कॉलोनी के गुरचरण सिंह ने शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि छह जनवरी को सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन दिखा। इस पर फौजी की फोटो लगी थी। विज्ञापन में बाइक की फोटो भी लगी थी। विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर कॉल की तो सामने से बोल रहे शख्स ने खुद की पहचान दिल्ली के अजीत के रूप में बताई। उससे बाइक खरीदने के बारे में बात की तो उसने आधार व पैन कार्ड नंबर मांगे। इसके बाद टोकन मनी के नाम पर एक हजार रुपये मांगे। यह रुपये पेटीएम के जरिए उसके खाते में भेज दिए। इसके बाद अलग-अलग कर अपने खाते में 32,600 रुपये डलवा लिए। बाद में खुद से हुई ठगी का अहसास हुआ तो शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में जिला पलवल के गांव लखनाका निवासी सोहिल को गिरफ्तार किया, जिससे ठगी के पैसे बरामद कर लिए गए। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ऐसे ही दूसरे मामले में जवाहर नगर के अमित कुमार ने शिकायत दी थी कि 12 सितंबर 2024 को सोशल मीडिया पर बाइक बेचने के लिए एक विज्ञापन दिखा। इस पर मोबाइल नंबर लिखा था। साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड व लेफ्टिनेंट का आइकार्ड की फोटो भी थी। उस मोबाइल नंबर पर बात की तो सामने से बोल रहे शख्स ने बताया कि वह अंबाला में पोस्टेड है और अपनी बाइक बेचना चाहता है। 20 हजार रुपये में बाइक का सौदा तय कर लिया और बताया कि बाइक आर्मी के ट्रक में आएगी। यह कहकर अलग-अलग कर अपने खाते में 32 हजार 499 रुपये डलवा लिए। बाद में न बाइक मिली न आरोपी का नंबर मिला। तब पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाने में 26 सितंबर को केस दर्ज हुआ। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में जिला पलवल के गांव लखनाका निवासी शोएब व गांव पहाड़पुर निवासी जुबैर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें