यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक सजायाफ्ता अपराधी भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्पेशल सेल प्रभारी रमन चंदेल ने बताया कि गुप्त सूचना पर तीनों को बूड़िया रोड से पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान गांव कोटड़ा खास निवासी साहिल उर्फ सोनू उर्फ बैटरी, सचिन व दयालगढ़ निवासी क्रीम के रूप में हुई है। आरोपियों ने चोरी की कई वारदात का खुलासा किया। साहिल पर चोरी, स्नेचिंग और लूट के 12, सचिन के खिलाफ चोरी के छह मामले लंबित हैं। दोनों दिसंबर में जमानत पर जेल से बाहर आए थे। संवाद