थाना बिलासपुर पुलिस टीम ने अपने ही गांव में चोरी करने के आरोप में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि 31 अगस्त को गांव मारवा खुर्द निवासी निर्मल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके भाई का परिवार पांवटा साहिब हिमाचल में रहता है। उसके भाई का गांव में जो मकान है उस पर ताला लगा रहता है। 22 अगस्त को उसने देखा कि उसके भाई के मकान का ताला टूटा हुआ था। वहां से पंखा, वाशिंग मशीन, टूलूपंप, गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा व अन्य सामान चोरी था। इस शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान गांव मारवा खुर्द निवासी रिंकू, विशु व गांव भील छप्पर निवासी रोहताश उर्फ दास के रूप में हुई। आरोपियों से घर में चोरी करने कबूल किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से चोरी किया सामान बरामद किया गया।