फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुराचार के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Mar 2014 12:25 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सवा माह पहले छात्रा से सामूहिक दुराचार के तीनों आरोपियों को पुलिस ने वीरवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 14 फरवरी को वह अपने दोस्त से मिलने के लिए शहर के सेक्टर-18 स्थित टाउन पार्क में गई थी।

इस दौरान वहां पर गोविंदपुरी निवासी कृष्णा, मायापुरी कॉलोनी निवासी राजू व हाउसिंग बोर्ड निवासी नीरज पहुंच गए। आरोपियों ने उसके दोस्त के साथ मारपीट करके उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन


आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। इस कारण उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। मगर कुछ दिन बीतने के बाद आरोपी उसका पीछा करके उसे परेशान करने लगे। उसने घटना के बारे अपनी सहेलियों को बताया।

उसकी सहेलियों ने हिम्मत जुटाकर घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दी। परिजन छात्रा को लेकर तुरंत हुडा चौकी पहुंचे। छात्रा ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया, जिसमें उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई।

पुलिस ने छात्रा के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर देर शाम सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें