यमुनानगर। बूड़िया थाना पुलिस ने युवक पर हमला करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि बूड़िया निवासी तरसेम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ दिन पहले फतेहगढ़ पुल पर नदी में नहाने के लिए गया था। वहां पर कुछ युवक बूड़िया निवासी नाथी उर्फ मौसिन को घेर कर खड़े थे। नाथी उर्फ मौसिन कट्टा लिए था। यह बात लौटकर अपने पिता को बताई। पिता ने इस बारे में अपराध शाखा को सूचना देकर आरोपी नाथी को पकड़वा दिया। अब आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आ गया है। सोमवार को नाथी ने अपने साथी दिल्लू, नितिन, फरहान व चार-पांच अन्य के साथ मिलकर रोक लिया और रॉड व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी बूड़िया निवासी दिलशाद, नितिन, व फरान को गिरफ्तार किया गया। संवाद