फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशीले पदार्थों की तस्करी करते तीन आरोपी पकड़े

Mon, 01 Apr 2024 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अपराध शाखा -1 की टीम ने नशा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी से 45 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जबकि दो आरोपियों से 19 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुई। दोनों ही नशीले पदार्थों की कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
इंचार्ज यादविन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक बाइक पर सवार होकर बाडी माजरा पुल से होता हुआ शहर में नशीले पदार्थ बेचने के लिए आएगा। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने पुल के पास नाकाबंदी की और वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने रोक कर जांच की।
विज्ञापन

तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव दमकौरा निवासी मुसाहिब के नाम से हुई। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पिछले छह महीने से शहर में नशा बेचने का काम कर रहा था आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लेकर आता है इसकी भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता है।
विज्ञापन

उधर, उनकी दूसरी टीम को गुप्त सूचना मिली कि महिन्द्रा पिकअप गाड़ी में सवार होकर दो व्यक्ति नशीले पदार्थ लेकर उत्तराखंड से हरियाणा में प्रवेश करेंगे। उनकी टीम ने जगाधरी-पोंटा साहिब हाईवे स्थित लाल ढांग पर जाकर नाकाबंदी की और वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे रोक कर जांच की गई तो गाड़ी में 19 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आररोपी पहचान लेदा निवासी शाहरूख खान के नाम से हुई। टीम ने गाड़ी चालक ललहाडी खुर्द निवासी संजीव को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी उत्तराखंड में सब्जी लेकर जाते थे और वापस आते समय नशीले पदार्थ लेकर आते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें