फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट कर नकदी लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अपराध शाखा- 2 की टीम ने 30 अगस्त को गांव पिंजौरा में शराब ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट कर छह हजार रुपये लूटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लूट की वारदात के एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने सूचना मिली थी कि टैक्सी स्टैंड कालाआंब के पास गांव पिंजौरा स्थित शराब ठेके पर लूटपाट करने के तीन आरोपी घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान जिला बदायूं के गांव मुसिया नगला निवासी प्रिंस गिरी, जिला अमरोहा के गांव धवारसी सांधलपुर निवासी रोहित व जिला जौनपुर के गांव राजधरपुर निवासी शुभम उर्फ गुड्डू के रूप में हुई। आरोपियों से लूट का मोबाइल बरामद किया। इस लूट में शामिल आरोपी रजत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इंचार्ज ने बताया कि 30 अगस्त को गांव पिंजौरा में शराब ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट कर छह हजार रुपये व मोबाइल लूटा था। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें