फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर पिटाई करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर की पुलिस टीम ने घर में घुसकर पिटाई करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रबंधक अजायब सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को शिकायत मिली थी कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के को पीटा है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। इसमें टीम ने 2 अक्टूबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अब टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान गांव रायपुर कॉलोनी निवासी सुमित उर्फ अमन, मोहित कुमार, गुरमीत के रूप में हुई। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें