फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर दी धमकी

Thu, 06 Apr 2023 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर परिजनों को किशोरी की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी महिला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ कुशाल नाम के युवक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नौ सितंबर को पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। आरोपी उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोप है कि केस दर्ज होने से पहले आरोपी उनके घर पर आया था। उसकी बेटी को जबरदस्ती मोबाइल देकर गया था। आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि इस मोबाइल में उसकी बेटी ने वीडियो बनाकर नहीं दिया तो वह सभी को बता देगा कि उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस डर से बेटी ने मोबाइल में फोटो खींचकर उसे दे दी।
महिला ने बताया कि बीती एक फरवरी को उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया है। मैसेज भेजने वाले ने धमकी दी है कि यदि कुशाल के खिलाफ दर्ज केस वापस नहीं लिया तो उसकी बेटी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। आरोपी का पता नहीं चल पाया है। शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें