फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार चालक को जान से मारने की धमकी

Tue, 30 Apr 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सवारी छोड़कर दिल्ली से वापस लौट रहे कार चालक गोल्डनपुरी कॉलोनी निवासी नरेंद्र नंदा को फोन कर दो लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी युवकों ने अपने नाम सैम व सन्नी बताए। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोल्डनपुरी कॉलोनी निवासी नरेंद्र नंदा ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार की ड्राइवरी करता है। 24 अप्रैल को वह यमुनानगर से सवारी लेकर दिल्ली गया था। देर रात जब वह दिल्ली से लौट रहा था तो उसके मोबाइल पर सैम व सन्नी नाम के युवकों ने फोन किया। इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। यह बात उसने फोन करके अपने बहन सोनिया भाटिया को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसकी बहन सोनिया ने आरोपियों के नंबर पर फोन किया तो उन्होंने उसकी बहन को भी धमकाया और उसे भी कहा कि अपने भाई को बचा ले नहीं तो उसे जान से मार देंगे। इसकी शिकायत उन्होंने गांधी नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सैम व सन्नी नाम के युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें