चोरों ने शनिवार सुबह गांव मंधार की एक गली में स्थित दो घरों से दो घंटों में हजारों की नकदी और करीब सवा लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए।
चोरी के समय एक परिवार रिश्तेदार की मौत पर शोक व्याप्त करने जबकि दूसरा परिवार मायके आई बेटी के साथ खरीदारी करने गया था।
दोनों परिवार सुबह नौ बजे घर से निकले थे और 12 बजे के आसपास वापस आ गए थे। घर खाली होने का चोरों ने पूरा फायदा उठाया और वहां रखी नकदी सहित जेवर चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेषज्ञों के साथ वारदात स्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव मंधार निवासी महिला जसबीर कौर ने बताया कि गांव मुसिंबल में उनकी रिश्तेदारी है। उनके रिश्तेदार की मौत हो गई थी। इसलिए उसे सपरिवार मुसिंबल जाना पड़ा। जसबीर कौर ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह घर पर ताला लगाकर मुसिंबल गए थे। वापस आने पर उन्हें घर के ताले टूट मिलेे। उन्होंने कमरे में रखे सामान की जांच की तो अलमारी में रखे करीब सवा लाख के जेवर और 7 हजार की नकदी गायब मिली।
वहीं जसबीर कौर से कुछ कदम दूर स्थित चोरों ने एक और घर को अपना निशाना बनाया। पुलिस को दी शिकायत में मनजीत कौर ने बताया कि उसकी बेटी ससुराल से मिलने आई हुई थी। इस दौरान घर पर ताला लगाकर वह बेटी के साथ बाजार सामान खरीदने चली गई। जब घर लौटी तो उन्होंने घर के ताले टूटे पाये। मनजीत कौर ने बताया कि चोरों ने उसके घर रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी चुरा ली।
सुराग जुटाने पहुंचे फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट
सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ घटना स्थल पर पहुंची। एक्सपर्टस ने तालों, दरवाजों के कुंड़ो, अलमारी व अन्य जगहों से फिंगर प्रिंट्स लिये। वहीं एक्सपर्टस ने दोनों घरों की गहनता से जांच की ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके, जिसमें वह कामयाब नहीं हो सके।
एक ही गिरोह ने की वारदातें
मामले के जांच अधिकारी तरसेम सिंह ने बताया कि एक ही गली में एक ही तरीके से दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। जिससे ज्ञात होता है कि यह एक ही गिरोह का काम है। जिसने मौके पर दोनों घरों में ताला बंद मिला और चोरों ने वारदात को अंजाम को दे दिया।
दो घंटें में दो वारदातें
चोरों ने दोपहर के समय सिर्फ दो घंटे में दो वारदातों को अंजाम दिा है। पीड़िताओं के अनुसार वह 9बजे के बाद घर से निकले गए थे और दो से अढ़ाई घंटे बाद ही वह लाट आये। घर वापस पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला।