फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लोन दिलाने के नाम पर हजारों की ठगी

Mon, 22 Jul 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोन दिलवाने का झांसा देकर रेलवे कर्मचारी हरबंसपुरा काॅलोनी निवासी कार्तिक से 37500 रुपये हड़प लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी एजेंट रूपनगर काॅलोनी निवासी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका बैंक खाता भी सीज करवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार्तिक ने दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे जगाधरी वर्कशाप में नौकरी करता है। उसे दो लाख रुपये की सख्त जरूरत थी। इस दौरान एक दोस्त ने एजेंट आकाश का नंबर दिया। आकाश से बात हुई तो उसने कहा कि वह दो लाख 20 हजार रुपये का लोन करा देगा। इसके लिए आरोपी ने उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड व रेलवे कार्ड और छह माह की सेलरी स्लिप मंगवाई। सबसे पहले उसने फाइल चार्ज के नाम पर 2500 रुपये, फिर 4500 रुपये लिए।। इसके बाद उसने फाइल होल्ड पर होने की बात कह कर उससे 7000 रुपये ले लिए।
विज्ञापन

आकाश का 13 मार्च को फोन आया कि उसकी फाइल चंडीगढ़ में रुक गई है। वह 5000 रुपये जमा करवा दे। 15 मार्च को कंपनी क तरफ से लोन आया कि आपका लोन प्रोसेस में है। उसे लोन की दो किस्तें पहले जमा करानी होंगी। जो 6000 रुपये महीना बनती है। जीएसटी लगाकर दोनों किस्तें 18500 रुपये बनती हैं। यह राशि उसने आकाश द्वारा भेजे गए स्कैनर पर भेज दिए।
विज्ञापन

आकाश ने कहा कि अब उसकी फाइल होल्ड हो गई है। अब लोन नहीं होगा। जब उससे 37 हजार 500 रुपये वापस मांगे तो उसने मना कर दिया। साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविकांत ने बताया कि आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें