फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदल खाते से उड़ाये हजारों रुपये

Sat, 13 Apr 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। किसी युवक ने आईटीआई के नजदीक पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गए लेबर कॉलोनी निवासी मक्खन सिंह की मदद के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का संदेश मिलने पर मक्खन सिंह को ठगी का पता चला। गांधीनगर थाना पुलिस ने मक्खन सिह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लेबर कालोनी निवासी मक्खन सिंह ने गांधीनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को वह आईटीआई के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। जब वह एटीएम में पहुंचा तो वहां पर एक युवक पहले से खड़ा था। उसने मशीन में डेबिट कार्ड लगाया लेकिन रुपये नहीं निकले। इस दौरान युवक ने कहा कि अंकल मैं मदद कर देता हूं। मदद के बहाने उसने डेबिट कार्ड ले लिया। तभी धोखे से उसने डेबिट कार्ड बदल लिया। मगर फिर भी उसके खाते से रुपये नहीं निकले। जिसके बाद वह घर आ गया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 37 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। जब जांच की तो पता लगा कि उसका डेबिट कार्ड बदला हुआ था। आरोप है कि एटीएम बूथे में मिले आरोपी युवक ने उसका डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकाले है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें