फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे वर्कशॉप कर्मी से हजारों की धोखाधड़ी

Tue, 28 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने रेलवे वर्कशाप कर्मी सतीश कुमार छह हजार रुपये ठग लिए। ठग ने पड़ोस में रहने वाली महिला बताकर उन्हें काल कर आनलाइन रुपये मंगवाए। बाद में पता लगा कि पड़ोसी ने उन्हें फोन नहीं किया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायत में विष्णुनगर काॅलोनी निवासी रूपल सरदाना ने बताया कि पिता सतीश कुमार रेलवे वर्कशाप में नौकरी करते हैं। उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। 11 जनवरी को उसके पिता के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से महिला ने फोन आया। महिला ने कहा कि वह उनकी पड़ोसी बोल रही है। उसका रिश्तेदार अस्पताल में दाखिल है। ऑनलाइन छह हजार रुपये चाहिए। कुछ देर में वह नकद वापस कर देगी। आरोपी ने उसके पिता के व्हाट्सएप पर स्कैनर कोड भेजा। उसके पिता ने महिला की बातों में आकर स्कैनर पर छह हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन पिता ने उस नंबर पर फोन कर रुपये वापस मांगे तो उसने कुछ देर में रुपये देने की बात कही। जब वह पड़ोस में रहने वाली महिला के घर पर गए तो पता लगा कि उसने कोई रुपये नहीं मंगवाए। न ही कोई फोन किया। जिस नंबर से ठग ने फोन किया गया था, वह भी उनका नहीं था। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें