फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर और आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़ हजारों का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने अलग अलग स्थानों पर मंदिर व आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सबलपुर माजरी निवासी महिपाल ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरु रविदास मंदिर कमेटी का प्रधान है। शुक्रवार सुबह जब वह मंदिर में सेवा करने के लिए गया तो उसने देखा कि मंदिर में रखे दानपात्र का ताला टूटा हुआ था। अंदर से दानराशि गायब थी। जांच करने पर मंदिर से एक इनवर्टर, बैटरा व अन्य सामान गायब था। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
उधर, चोरों ने हरगढ़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़कर अंदर से सोलर पैनल, बैटरा, कडाही, परांत, बर्तन व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता रानी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बकरी चुराकर भागे युवक
यमुनानगर। रामनगर कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बकरी पालन का काम करता है। उसके पास 12 बकरियां है। रोज की तरह 12 अक्तूबर को वह फर्कपुर में नाले के पास सफेदे वाले ग्राउंड में बकरियां चरा रहा था। तभी बाइक पर दो अज्ञात युवक वहां पर आए। उसके देखते ही देखते आरोपी उसकी एक बकरी को चुराकर बाइक पर बीच में रखकर वहां से फरार हो गए। उसने शोर मचाया और अपने साथी के साथ बाइक पर उनका पीछा किया। काफी दूर जाकर उन्होंने आरोपियों को पकड़ लिया। लेकिन आरोपी उन्हें धक्का देकर बकरी व जानवर काटने का छुरा मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सब्जी मंडी से पिकअप चोरी
यमुनानगर। उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के गांव खेड़ी शिकोहपुर निवासी प्रवीण कुमार अपनी बोलेरो पिकअप गाड़ी से हरिद्वार से सब्जी लेकर यहां मंडी में बेचने के लिए आता है। शनिवार को भी वह सब्जी बेचने के लिए आया था। इस दौरान उसने गाड़ी को औद्योगिक एरिया में खड़ा किया और दुकान के अंदर सब्जी लेकर चला गया। जब वह दुकान से बाहर आया, तो उसकी गाड़ी वहां नहीं थी। इधर उधर काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं लगा। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें