फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार चिंतन शिविर में शामिल होंगे हरियाणा के हजारों किसान : रतनमान

Sun, 14 Jun 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक के दौरान किसानों को संबो​धित करते भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतनमान। संवाद
विज्ञापन
व्यासपुर। भारतीय किसान यूनियन की मंडल स्तरीय बैठक सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस व्यासपुर में आयोजित की गई। बैठक मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह की अगुवाई में हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रतनमान और जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में अंबाला के अध्यक्ष सिगारा सिंह और कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष रामधारी पंजेटा ने भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने बताया कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के समय से हर वर्ष हरिद्वार में राष्ट्रीय किसान चिंतन शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 16 से 18 जून तक आयोजित होने वाले शिविर में देशभर के किसान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि किसान नेता नरेश टिकैत, राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी किसानों की समस्याएं सुनेंगे। हरियाणा से भी हजारों किसान इस शिविर में शामिल होंगे। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे हरिद्वार जाते समय अपने खाने के बर्तन साथ लेकर जाएं, ताकि पवित्र नगरी में स्वच्छता बनी रहे। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक गांव में कमेटियां गठित करने पर भी जोर दिया।
जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि 26 जून को किसान बिजली मंत्री अनिल विज से मिलकर ट्यूबवेल कनेक्शन, टूटे बिजली खंभों, लटकती तारों और अन्य बिजली संबंधी समस्याओं को उठाएंगे। उन्होंने किसानों से अपनी शिकायतें लिखित रूप में और आवश्यक प्रमाणों के साथ देने का आह्वान किया। बैठक में डीएपी खाद की उपलब्धता, बिजली संबंधी समस्याओं और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रतनमान अपनी टीम के साथ व्यासपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष हरतौल की भाभी के निधन पर शोक व्यक्त करने हरतौल गांव पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें