संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर थाना के गांव रामपुर चोली में 97 हजार रुपए लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हेमंत शर्मा फरीदाबाद ने बताया कि वह चोली डाकघर में एबीपीएम के पद पर कार्यरत हैं। वह शुक्रवार की दोपहर बिलासपुर में डाकघर से एक लाख रुपये की राशि पेंशन आदि के लिए लेकर चोली डाकघर ब्रांच में गया। जैसे ही वह चोली डाकघर में पहुंचा और अपनी ब्रांच में बैठा था। उसने एक बुजुर्ग की बुढ़ापा पेंशन के तीन हजार रुपए दे दिए थे। इस दरौान बाइक पर तीन नकाबपोश आए और रुपये का बैग छीनने का प्रयास किया।
विरोध करने पर उन्होंने एबीपीएम हेमंत शर्मा के सिर में डंडा मारकर उसके घायल कर रुपयों वाला बैग लेकर भागने में कामयाब हो गए। सूचना पर बिलासपुर एसएचओ राय सिंह रणजीतपुर चौकी प्रभारी रमन चंदेल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल डाककर्मी का इलाज करवाया। एसएचओ का कहना है मामला दर्जकर कर लिया गया है। बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।