फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर हजारों ठगे

Fri, 04 Oct 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। खुद को एसबीआई का कर्मी बताकर साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर मुंडा माजरा निवासी मनजीत कुमार 65881 रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंडा माजरा गांव निवासी मनजीत कुमार ने बताया कि चार जून को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम साहिल बताया और कहा कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से बात कर रहा है। वह बैंक में क्रेडिट कार्ड बनाता है। आरोपी ने उसे क्रेडिट कार्ड बनवाने के फायदे और विशेषताएं बताई। आरोपी की बातों में आकर उसने क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए हां कर दी।
विज्ञापन

आरोपी ने प्रोसेसिंग फीस के रूप में 1499 रुपये गूगल पे करने की बात कही। उसने दिए नंबर पर गूगल पे के माध्यम से 1499 रुपये में भेज दिए। अगले दिन आरोपी साहिल का फिर से फोन आया और कहा कि उनकी फीस पास नहीं हुई है और कहा कि उसकी फाइल को पूरा होने के लिए दो दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

दो दिन बाद जब उसने आरोपी को फोन किया तो उसने कहा कि उसकी फाइल बैंक मे होल्ड पर रख ली है। क्योंकि उस पर 1799 रुपये पेनाल्टी चार्ज लगा है। इसके बाद अलग-अलग कर आरोपी ने क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर उससे 65881 रुपये ले लिए। क्रेडिट कार्ड न बनने पर जब उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें