फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल के कमरे हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने गांव खजूरी में एक ग्रामीण के ट्यूबवेल के कमरे से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। गांव खजूरी निवासी अग्नि विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में खेती बाड़ी का काम करता है। उसकी जमीन गांव में खजूरी रोड पर है। जहां उसने ट्यूबवेल का कमरा बनाया हुआ है। 9 जुलाई की रात को चोरों ने उसके ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, पंप व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह 5 बजे जब उसका नौकर ट्यूबवेल पर गया तो उसने देखा कि ट्यूबवेल के कमरे का ताला टूटा हुआ था और कमरे से सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें