फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हथियार व दस्तावेज चुराने वाले काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-टू की टीम ने दो आरोपियों को एक रिवाल्वर व पांच कारतूस के साथ पकड़ा। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक अकालगढ़ का माजरा गांव के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। जिन की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक रिवाल्वर व पांच कारतूस व अन्य कागजात बरामद किए। आरोपियों की पहचान अकालगढ़ का माजरा गांव निवासी शंटी व भंभौली गांव के रजत के रूप में हुई। आरोपियों के पास जो हथियार व कागजात बरामद हुए वह 14 सितंबर को भंभौली हाईवे पर खड़ी कार का शीशा तोड़ कर चोरी किए थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें