फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की खैर नहीं

Fri, 09 May 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों की अब खैर नहीं है। सार्वजनिक स्थानों जैसे होटल, ढाबे, चाय के खोखा व रेहडियों पर शराब पीना व पिलाना मंहगा पड़ सकता है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि शराब पीने और पिलाने वालों पर लगातार निगरानी रखी जाए।
उन्होंने बताया कि कई बार पुलिस को सूचना मिलती है कि लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर आमजन की शांति भंग करते हैं। शराब पीने के बाद लड़ाई झगड़ा करते है। उन्होंने कहा कि कई बार तो ज्यादा नशे के कारण ऐसे लोग हत्या जैसे बड़ी वारदात को भी अंजाम देते हैं। इसके लिए पुलिस में कमर कस ली है। अब सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर लाई झगड़ा या हुडदंगबाजी करने वालों की खैर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए निरीक्षक नवीन हुड्डा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है। बुधवार की रात को यह टीम जगाधरी थाना क्षेत्र, सेक्टर 17, मॉडल टाउन, ताऊ देवीलाल कंपलेक्स, स्टेशन रोड, गोविंदपुरी रोड, कन्हैया साहब चौक परिसर पहुंची। यहां पर हिदायत दी और शराब पी रहे लोगों को चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें