फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूपी के कर्मचारियों से मारपीट करने वालों की नहीं हुई गिरफ्तारी

Wed, 16 Oct 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। यमुना नदी में सांझी विसर्जन को लेकर हुए विवाद में अभी तक पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का दावा है कि कुछ हमलावरों की पहचान हो चुकी है। इसके बावजूद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। उधर, यूपी की पुलिस भी इस मामले में संदिग्धों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को यूपी की नकुड़ नगर पालिका परिषद के कर्मचारी शहर से सांझी एकत्र कर विसर्जन करने के लिए हरियाणा के संधाला घाट पर पहुंचे थे। जहां करीब 12 से अधिक युवकों ने हथियारों के साथ उन पर हमला कर दिया था। जिसमें नगर पालिका के कुछ कर्मचारी घायल भी हो गए थे। मामले की सूचना पर यूपी और हरियाणा दोनों ही प्रदेश की पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन मामला हरियाणा राज्य की सीमा के अंतर्गत होने के कारण यमुनानगर के जठलाना थाने में केस दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पुलिस ने कुछ हमलावर युवकों को चिन्हित कर लिया था। अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि कुछ युवकों की पहचान हो गई है। गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें