फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दोस्त की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी पकड़ा

Mon, 09 Sep 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कस्बा निवासी संदीप की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी बावेजा अस्पताल के नजदीक रहने वाले रविंद्र उर्फ रवि को थाना साढौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसने कबूला कि उसने अजय व राहुल के साथ मिलकर संदीप की हत्या की थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना साढौरा एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि संदीप की हत्या के आरोप में कस्बा निवासी अजय व राहुल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों ही संदीप के दोस्त रहे हैं। संदीप के साथ राहुल का झगड़ा हुआ था। तभी से राहुल को संदीप से रंजिश हो गई थी। कांवड़ यात्रा शुरु होने पर 21 जुलाई की देर शाम को राहुल, अजय व रविंद्र ने षडयंत्र रचकर संदीप को कांवड़ यात्रा पर जाने के बहाने घर से बुलाया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे इंदिरा काॅलोनी के पास खेत में लगे नलकूप के पास ले गए। वहां चारों ने काफी शराब पी थी। जब संदीप नशे में धुत हो गया तो राहुल, अजय व रविंद्र ने डंडों व ईंट से संदीप पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हुए हमलों में संदीप लहूलुहान होकर बेसुध हो गया तो उसे मरा मानकर यह तीनों वहां से फरार हो गए। इसी नलकूप की होद के पास से 22 जुलाई को संदीप की खून से लथपथ लाश मिली थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने संस्था के माध्यम से उसका अंतिम संस्कार करवा दिया था।
विज्ञापन

कस्बा के गुरु रविदास मंदिर के पास रहने वाली बलदेवी 26 जुलाई को अपने बेटे संदीप की गुमशुदगी की सूचना देने थाने आई तो थाने में लगी फोटो से शव की पहचान बेटे संदीप के तौर पर की थी। बलदेवी ने अजय व रविंद्र उर्फ रवि पर संदीप को घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। तब बलदेवी ने अजय व रविन्द्र सहित उनके कुछ अन्य साथियों पर संदीप की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें