फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो घरों से नकदी और जेवर ले गए चोर

Mon, 15 Apr 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने पोल्ट्री फार्म से बाजरे के कट्टे चोरी कर लिए। चोरों ने दो घरों से नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में संधाय गांव के राकेश कुमार ने बताया कि वह गांव में लक्ष्य पोल्ट्री फार्म में बतौर मुंशी काम करता है। पोल्ट्री फार्म संचालक जिला सोनीपत के दतौली निवासी धर्मबीर गहलोत ने फार्म के अंदर ही मुर्गी के लिए दलिया फीड तैयार करने की मशीन लगाई है। फीड के लिए विभिन्न जगहों से बाजरा, मक्की, डीआरबी पॉलिस समेत अन्य सामान मंगवाया जाता है।
विज्ञापन

फार्म 29 मार्च को 300 टन बाजरा उतर प्रदेश से मंगवाया था। शाम को वह काम खत्म करके घर चला गया था। सुबह वह पोल्ट्री फार्म में पहुंचा तो देखा कि बाजरे के स्टाॅक से काफी कट्टे गायब थे। इस बारे में लेबर से बात की तो उन्हें भी कुछ पता नहीं था। पोल्ट्री फार्म के चौकीदार यूपी के जिला कन्नौज के वनवा गांव निवासी राजू से बात की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। उन्होंने शक जताया कि चौकीदार ने ही बाजरे के कट्टे गाड़ी में लोड करवा कर चोरी करवा दिए है।
वहीं जठलाना पुलिस को अलाहर के दीपक ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। घर पर ताला लगा था। शाम करीब सात बजे वह घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में परिजनों ने उसकी शादी के लिए जो जेवर रखे थे वह चोरी थे। जिनमें एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र, दो पाजेब चांदी, चुकटी व 5000 रुपये गायब थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर, थाना गांधी नगर को चोपड़ा गार्डन के शंकर ने बताया कि 12 अप्रैल की रात वह घर में सोए थे। तड़के चार बजे वह उठा तो देखा कि जिस कमरे में उसका बडा भाई श्याम सो रहा था वहां से मोबाइल फोन, मंदिर में रखी चांदी की मूर्तियां, दानपात्र, ट्रंक गायब था। जिसमें 10 हजार रुपये थे। पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें