फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान, आश्रम और आरा मशीन में चोरों का धावा, डेढ़ लाख का सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर दुकान, आश्रम व आरा मशीन पर धावा बोला। चोर यहां से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरस्वती कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी मांडखेडी की टपरिया वाले रोड पर चिराग टिंबर्स के नाम से दुकान है।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह करीब चार बजे वह घूमने के लिए दुकान की तरफ गया तो उसने देखा कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान के साथ ही डिंपल टिंबर्स का भी शटर टूटा पड़ा था। जब उसने अपनी दुकान की जांच की तो वहां से इन्वर्टर बैटरी, जरूरी कागजात व अन्य सामान गायब था। इसी तरह डिंपल टिंबर्स के मालिक प्रदीप कुमार ने बताया कि उसकी दुकान से भी इन्वर्टर बैटरी व अन्य सामान गायब था। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, रायपुर निवासी महंत डॉ. संत मलिक ने बताया कि उसका रायपुर क्षेत्र में नाली पार आश्रम है। आश्रम की तीन एकड़ जमीन है। जहां ट्यूबवेल लगा हुआ है। दोपहर को वह खेतों में घूमने के लिए गया था। करीब तीन बजे जब वह आश्रम पर आया तो उसका ताला टूटा हुआ था। कमरे की जांच की तो वहां से दो गैस सिलिंडर गायब मिले। कमरे के अंदर बनी खिड़की की जाली टूटी हुई थी। वहां से दो ब्रिफ केस, दो बैग, बाइक व कारों के स्पेयर पार्ट्स व अन्य सामान गायब था। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, करेहड़ा खुर्द निवासी कुलजश छाबड़ा ने बताया कि वह शास्त्री कॉलोनी में रहता है। उनकी गांव करेहड़ा खुर्द में आरा मशीन है। कुछ माह से उनकी आरा मशीन बंद पड़ी है। सुबह करीब नौ बजे जब वह आरा मशीन पर गया तो वहां से जेनरेटर की क्वाइल व अन्य सामान गायब था। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें