चोरों ने गोविंदपुरा में घर से दो मोबाइल व पांसरा स्थित फैक्टरी के गोदाम से मोटर चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोविंदपुरा निवासी सोमबीर ने बताया कि देर रात वह अपने घर पर सो रहा था। रात करीब दो बजे उसकी अचानक आंख खुली तो उसने देखा कि उसके पास टेबल पर रखे दोनों मोबाइल गायब थे। उसने आसपास मोबाइल की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, जम्मू कॉलोनी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह आयरन फैक्टरी पांसरा में मुंशी है। पांच अगस्त को उसने फैक्टरी के गोदाम में रखे सामान की जांच की, तो वहां से तीन एचपी की मोटर गायब मिली। आरोप है कि अज्ञात ने गोदाम से मोटर चोरी की है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।