रादौर। गांव बकाना में सोलर टावर से दो बैटरी चोरी हो गईं। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। गांव बकाना की सरपंच विनोद कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई को जिम हॉल के बाहर लगे सोलर टावर से चोर दो बैटरी चोरी कर ले गए। इससे पंचायत को आठ हजार रुपये का नुकसान हुआ। संवाद